अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय और सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के बीच शिक्षा, शोध एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का लक्ष्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थाएं कौशल विकास कार्यक्रम, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, संयुक्त शोध, प्रकाशन, अतिथि व्याख्यान, छात्र एवं संकाय विकास कार्यक्रमों में मिलकर कार्य करेंगी। साथ ही सेम्स वेलफेयर फाउंडेशन विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम निर्माण में उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप सुझाव प्रदान करेगा, जिससे विद्यार्थियों की व्यावहारिक दक्षता और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। समझौते पर मंगलायतन विश्ववि...