अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। मंगलायतन विश्वविद्यालय और प्रतिष्ठित प्रोफेशनल सर्विस फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के बीच विद्यार्थियों को उद्योग-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। समझौता पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह व ग्रांट थॉर्नटन की ओर से मैनेजर विनय कुमार ने हस्ताक्षर किए। शैक्षणिक साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, जनरेटिव एआई तथा साइबर सिक्योरिटी फंडामेंटल्स जैसे आधुनिक और रोजगारपरक विषयों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एमओयू के अनुसार, ग्रांट थॉर्नटन भारत ज्ञान साझेदार के रूप में अनुभवी विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करेगा और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराएगा। विशेष रू...