वाराणसी, दिसम्बर 30 -- वाराणसी। सौभाग्य मंगल प्रदायिनी माता मंगलागौरी और देवाधिदेव गभस्तीश्वर महादेव का वार्षिक अन्नकूट शृंगार दो जनवरी को होगा। शृंगार के दर्शन अपराह्नन तीन से लेकर रात्रि दस बजे तक होंगे। मां मंगलागौरी गभस्तीश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय के अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत एक जनवरी को सुबह 9 बजे से मंगल विनायक पूजन और गणेश अथर्वशीर्ष पाठ, 9:30 बजे से मयूखादित्य पूजन एवं आदित्य हृदयस्तोत्र पाठ, 10:00 बजे से भृगुकेशव पूजन एवं विष्णु सहस्रनाम पाठ, 10:30 बजे से गौरी गभस्तीश्वर महादेव पूजन लघुरुद्राभिषेक, अपराह्न तीन बजे से नवचंडी पाठ होगा। दो जनवरी को पूर्वाह्न 11.30 बजे शोभायात्रा टाउनहॉल से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्गों से होते मंगलागौरी मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के पूर्व टाउनहाल में 121 कन्याओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.