मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- साहेबगंज। नगर परिषद के प्रतापपट्टी वार्ड तीन में गुरुवार की रात दरवाजे पर टहल रही बच्ची देवी के गले से मंगलसूत्र सहित चेन झपटकर भाग रहे शातिर को परिजनों ने खदेड़कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतापपट्टी निवासी शातिर मो. मेराज को हिरासत में ले लिया। मामले में कामेश्वर सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मो. मिराज को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी खाना खाकर दरवाजे पर टहल रही थी, तभी पीछे से आरोपित आया और धक्का देकर गले से मंगलसूत्र सहित चेन झपटकर भाग गया, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...