बलिया, मार्च 2 -- सुखपुरा। मंदिर जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र नोंचकर भागने के आरोपी किशोर को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि बलिया शहर से सटे सत्यम नगर (जीराबस्ती) निवासी आकंक्षा सिंह पत्नी अभिषेक सिंह बुधवार को मंदिर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में किशोर मंगलसूत्र नोंचकर फरार हो गया। छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसके पास से लॉकेट तथा तथा पीली धातू का कुछ और सामान बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...