पिथौरागढ़, अप्रैल 5 -- नगर में मंगलवार से वन वे यातायात व्यवस्था शुरू होगी। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। सीओ ने कहा है कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों को किसी भी हाल छोड़ा नहीं जाएगा। शनिवार को नगर पालिका सभागार में विभिन्न विषयों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी हुई। जिसमें पार्किंग की दिक्कत पर व्यापक चर्चा की गई। गोष्ठी में नगर में वन वे यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नो पार्किंग में वाहनों के चालान करने का भी निर्णय लिया गया। सीओ केएस रावत ने कहा कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था मंगलवार से प्रभावी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर में सीसीटीवी लगने,,नगर में पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने,टैक्सी वाहनों के संचालन,फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.