नई दिल्ली, फरवरी 3 -- हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी ना किसी ग्रह और देवी-देवताओं से संबंधित होता है। इसलिए लोग अलग-अलग दिन व्रत रखते हैं। कोई भगवान शिव की उपासना के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं, तो कोई सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए रविवार का व्रत रखता है। वहीं, बजरंबली के भक्त मंगलवार को व्रत रखते हैं। मान्यता है कि मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इसी दिन बजरंबली का जन्म हुआ था। कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने से जातक पर हनुमान जी की कृपा बरसती है और इससे बल, साहस, सम्‍मान और पुरुषार्थ भी बढ़ता है। मंगल ग्रह से भी संबंधइसके अलावा मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से है और इस ग्रह का संबंध भी हनुमानजी से होता है तो इस वजह से भी मंगलवार को हनुमानजी की पूजा की जाती है। इस दिन उपवास करने और हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का ...