प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति के लिए महिलाएं मंगलवार को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखेंगी। दिनभर व्रत रखकर महिलाएं तिल कूटा का भोग लगाएंगी और चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय के आचार्य ब्रज मोहन पांडेय ने बताया कि मंगलवार को माघ मास के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि सुबह 11.18 तक है। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग रही है। चंद्रोदय रात को 8.34 बजे होगा। यह तिथि भगवान गणपति और सकट माता को समर्पित मानी जाती है। आचार्य ने बताया कि विघ्नहर्ता भगवान गणपति का व्रत रखने वाली महिलाएं गणेश जी के बारह नामों जप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। पूजन के दौरान तिल के ढेर को बीच से काटकर संतान के निर्विघ्न और उज्जवल भविष्य के लिए भगवान गणपति से प्रार्...