रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष दीपक सागर के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और मेयर विकास शर्मा की अनुपस्थिति में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मंगलवार के दिन शहर में संचालित शराब की दुकानों एवं बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों पर पूर्ण बंदी लगाने की मांग की गई। दीपक सागर ने कहा कि विगत मंगलवार को मांस-मछली की दुकानों को बंद कराने का मेयर का निर्णय धार्मिक कार्यों की रक्षा की दिशा में सराहनीय कदम रहा, लेकिन इसके बावजूद रुद्रपुर में शराब की दुकानें और बड़े नॉनवेज रेस्टोरेंट जैसे बीयर बार, केएफसी आदि धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, जो धार्मिक कर्मकांडों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नशेड़ी सड़कों पर रहते हैं, जिससे भक्तजनों की धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.