बेगुसराय, अगस्त 12 -- बीहट। विगत तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। हलांकि गंगा अब भी खतरे के निशान से 1.15 मीटर उपर बह रही है। मंगलवार की सुबह भी गंगा के जलस्तर में 6 सेमी की कमी देखने को मिला है। केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत जलस्तर सूची के आधार पर बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में कमी देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद, बनारस, बक्सर, मूंगेर, कहलगांव हर जगह गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.