नई दिल्ली, जनवरी 3 -- हिंदू धर्म के मुताबिक मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा करने के लिए सबसे शुभ माना गया है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए साधक इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। साधक के घर में सुख शांति बढ़ती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है और आप सभी कष्‍टों से दूर रहते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पितृ दोष, मंगल दोष, राहु-केतु दोष दूर होते हैं। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करने से कई इच्छाएं पूरी होती है। मंगलवार का दिन यदि श्रद्धा-भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करे, तो उसके रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ से क्या-क्या लाभ प्राप्त होता है। ये इच्छाएं होती हैं पूरी- मंगलवार को हनुमान चालीसा काठ करने से मन की नकारात...