मुरादाबाद, दिसम्बर 2 -- मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे से मिला। उन्हें मंगलबाजार से आने वाली दिक्कतों से अवगत कराया और शीघ्र हटवाने की मांग की। नेतृत्व कर रहे आरविंद अग्रवाल जॉनी एवं प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उनके सामने ही अपर नगर आयुक्त से बात की इस मंगल बाजार को जल्द से जल्द हटवाने के निर्देश दिए। वार्ता में अरविंद अग्रवाल, विपिन गुप्ता, टोनी सहगल, सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...