गोपालगंज, फरवरी 3 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार की देर शाम एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबू विशनपुर गांव निवासी 85 वर्षीय रामनाथ साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जादोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम किसान अपने खेत में हो रहे पटवन को देखने गए थे। खेत से वापस घर लौटने के दौरान जैसे ही वे मंगलपुर पुल के समीप सड़क पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.