मेरठ, जनवरी 4 -- रामनगर रोड़ स्थित मंगलपुरी कॉलोनी की गली नंबर पांच में घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बच्चे को बचाया। बच्चे को लेकर परिजन पास के अस्पताल पहुंचे और इंजेक्शन लगवाए। मंगलपुरी निवासी अंशू ने बताया कि उनका बेटा विहान घर के बाहर खेल रहा था। कॉलोनी में एक कुत्ता लोगों को काट चुका है। कॉलोनी के लोग उसे पकड़वाने के लिए नगर निगम में शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.