सहारनपुर, फरवरी 16 -- गंगोह। मंगल कलश यात्रा के साथ ही गीता भवन चलती देवी मंदिर महलतला में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का कार्य शुरु हो गया। गुरुवार को मूर्तियों की नगर यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में माता अन्नपुर्णा, रामदरबार, शिवदरबार व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमाओं का अनुष्ठान पूजन कार्य पंडित अनुज शास्त्री की देखरेख में विद्धान पंडितों द्वारा किया जा रहा है। जबकि अंकुर गर्ग, अतुल गोयल, अतुल मित्तल, सचिन गर्ग, विवेक गर्ग, दीपांशु गोयल, राकेश गोयल, मनीष डोबी, प्रदीप कापडिया, व अवधेश यजमान बने है। मंदिर से आरंभ हुई मंगल कलश यात्रा प्रमुख मार्ग को होते हुए मंदिर पर ही आकर सम्पन्न हुई। इसके बाद पांच दिवसीय अनुष्ठान आरंभ कार्यक्रम होगंे। 20 फरवरी शुक्रवार को भंडारा आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.