पटना, जून 20 -- राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पहली बार किसी पार्टी ने अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। संगठन में दलित, अतिपिछड़ा और आदिवासी को आरक्षण की व्यवस्था है। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद संजय यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, रेखा पासवान, डॉ. उर्मिला ठाकुर, डॉ. तनवीर हसन, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, मो. कामरान, जावेद इकबाल अंसारी, विजय प्रकाश, राजेन्द्र रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.