कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा संवाददाता । मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से राज्य की लाखों महिलाएं परेशान हैं। योजना के तहत तीन किस्तों की एकमुश्त 75 सौ रु की राशि कई महिलाओं को अब तक नहीं मिली है। इस कारण वे रोजाना प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने गुरुवार को विधानसभा में मामले को रखते हुए राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की, ताकि महिलाओं को इस सम्मान राशि के लिए भटकना नहीं पड़े और कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना के लाभुकों के संबंध में मापदंड की जानकारी सार्वजनिक करे। यदि योजना को लेकर लाभुकों के पात्रता चयन में कोई त्रुटि है, तो सुधार करे और शिविर लगाकर मामले का निष्पादन करे, ताकि महिलाओं को बेवजह चक्कर नहीं काटना पड़े। एक अन्य मामले में विधायक डॉ नीरा यादव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.