पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़िया। झारखंड सरकार के मंईयां सम्मान योजना का लाभ से वंचित रहे महिलाओं की भीड़ प्रखंड कार्यालय में दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है। प्रखंड कार्यालय स्थित मंईयां सम्मान योजना के ऑपरेटर कक्ष में मंगलवार को महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए होमगार्ड के जवानों को कमान संभालनी पड़ी। मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने पहुंची पाकुड़िया निवासी संध्या साहू, सलगापाड़ा निवासी मीनू मुर्मू ने बताई कि उन्हें एक हजार का किश्त तीन बार मिला है, लेकिन इधर तीन माह का 7500 रुपया से वंचित रह गई है। निशा देवी ने बताया कि उन्हें एक हजार करके चार बार और 2500 रुपए एक बार मिला। इधर एक मुश्त 7500 राशि पाने से वंचित रह गई है। पाकुड़िया निवासी चांदना महतो, सरस्वती रजक ने बताई कि उन्हें अंतिम तीन किश्त का 7500 रुपए उनके खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.