गढ़वा, मार्च 12 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई गांवों से मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंची। कार्यालय में उनकी समस्या सुनने के लिए कोई तैयार नहीं था। जिला विधिक सहायता केंद्र कांडी के संचालक पीएलवी राम नरेश मेहता को महिलाओं ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की एकमुश्त तीन किस्त 7500 रुपये पिछले आठ मार्च को ही भेज दिया गया है। उसके बाद भी उनके खाते में योजनामद की राशि नहीं आई। प्रखंड कार्यालय आने पर भी कोई जानकारी नही मिल रही। उक्त कारण महिलाओं में निराशा है। पीएलवी राम नरेश के साथ पीएलवी परशु राम, कृष्णा यादव और नवनीत कुमार दुबे उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि होली तक सभी योग्य लाभुकों को पैसे देने के लिए सरकार कही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य का एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.