कोडरमा, मार्च 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों ने शनिवार को कोडरमा सदर अंचल और प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने अंचल कार्यालय के गेट को भी हिला कर तोड़ने का प्रयास किया। महिलाओं की हंगामा को देखते हुए कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इसके कारण महिलाएं और ज्यादा आक्रोशित हो गई। महिलाओं का कहना था कि कुछ महिलाओं का कार्यालय के अंदर मंईयां सम्मान योजना के फार्म में जो गलती हुई है ,उसमें सुधार किया जा रहा है। बता दें कि अंचल कार्यालय में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंच गई थी। महिलाओं का कहना था कि उन्हें वहां बुलाया गया है और उनकी कोई नहीं सुन रहा है। महिलाएं हाल में इस योजना के तहत भेजी गई राशि से अपने को वंचित बता रही थी। इस संबंध में सीओ हलधर प्रसाद सेठी ने कहा कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.