रांची, अप्रैल 29 -- पिस्कानगड़ी प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार को नगड़ी प्रखंड में पंचायतवार सभी 13 पंचायतों में कैंप लगाया गया। कैंप में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग की गई। कैंप में उन लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग की गई, जिन्हें तीन महीने की एकमुश्त सम्मान राशि 7500 रुपये तीन अप्रैल या उसके बाद मिली है। लेकिन कैंप में वैसे लाभुक भी बड़ी संख्या में पहुंच गए जिन्हें तीन अप्रैल से पहले एकमुश्त तीन महीने की सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी और उन्हें कैंप में आने की जरूरत नहीं थी क्योंकि उनका आधार बैंक खाते से सीडेड है। ऐसे लाभुकों को समझाकर वापस भेजा गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य पून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.