देवघर, सितम्बर 10 -- चितरा प्रतिनिधि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत विभागीय निर्देश के आलोक में मंगलवार को चितरा पंचायत मुख्यालय में ग्रामसभा के तहत लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक कुल लगभग 250 महिला लाभुकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सत्यापन करने का काम किया गया। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक ने बताया कि भौतिक सत्यापन में छूटे लाभुकों के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा या लाभुकों के घर-घर जाकर सत्यापित करने करने का कार्य किया जाएगा। भौतिक सत्यापन कार्य में पंचायत सचिव जॉन हेंब्रम, सुजीत रजक, कांग्रेस राय, कामदेव कोल, उपमुखिया सुनैना पांडेय, दीप नारायण पांडेय आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.