गिरडीह, मार्च 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रदेश के पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंईयां सम्मान योजना के नाम पर बहन-बेटियों व महिलाओं का अपमान करने का आरोप हेमंत सरकार पर लगाया है। कहा है कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की छंटनी से इस बात का गवाह है। कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े विज्ञापनों के माध्यम से इंडिया गठबंधन ने वादा किया था कि 18 से 50 वर्ष की बहन- बेटियों को प्रतिमाह ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे, मगर सरकार अब इसमें छंटनी शुरू कर दी है। इससे यह साफ है कि मंईयां सम्मान योजना के नाम पर सरकार इस योजना के लाभुकों को अपमान कर रही है। वे रविवार रात्रि बगोदर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। घोड़थंबा की घटना का जायजा लेने के बाद रांची लौटने के क्रम में वे बगोदर निवासी भाजपा नेता आशिष कुमार उर्फ बोर्डर के घर पर रुके हुए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.