रांची, मार्च 25 -- झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। सरकार ने कहा कि योजना की लाभार्थी जिन महिलाओं ने अबतक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, उन्हें 31 मार्च तक योजना के अंतर्गत खाते में सहायता राशि मिलती रहेगी। मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 31 दिसंबर से मार्च तक की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया गया। इसके साथ ही इस बैठक में विभिन्न श्रेणी के लिए स्वीकृत टीचर्स के कुल 50,000 पदों में से 3,451 पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी गई। इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि 'मंत्रिमंडल ने मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन में आंशिक संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद, जिन महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.