कोडरमा, मार्च 20 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि । चंदवारा प्रखंड के ढाब-थाम गांव में अपराधियों ने एसबीआई एटीएम मशीन को काटकर 9 लाख 99 हजार 500 रु लूट लिया। घटना 18-19 मार्च की रात करीब 12.55 बजे की है। अपराधियों की संख्या करीब तीन से चार बतायी जा रही है। अपराधियों ने बडे शातीर तरीके से घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सादे स्कार्पियो वाहन के जरिए तीन से चार अपराधी उक्त स्थल पर पहुंचे और रात 12.55 बजे एटीम का शटर तोड उसमें प्रवेश किया और महज 12 मिनट के अंतराल में एटीएम मशीन को काटकर उक्त घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने एटीएम में प्रवेश के दौरान वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरा में स्प्रे मार दिया। जबकि दूसरे सीसीटीवी कैमरा को दूसरे दिशा की ओर मोड़ दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि पुलिस को एटीएम मशीन प्रवेश द्वार के उपर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.