देवघर, मार्च 24 -- प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के 3 माह की 7500 रुपए की राशि नहीं मिलने से महिलाओं में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है l प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं प्रखंड मुख्यालय आकर राशि नहीं मिलने की जानकारी ले रही है l इनमें कुछ महिलाएं अपने दूधमुंहे बच्चे को लेकर यातायात की गंभीर समस्या होने के बावजूद भी प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हो रही है l लेकिन उन्हें प्रखंड कार्यालय से कुछ समाधान नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण महिलाओं में सरकार के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है l काफी महिलाएं 20 से 25 किलोमीटर दूरी तय कर पैदल प्रखंड मुख्यालय पहुंच रही है l प्रखंड से काफी दूर स्थित रावतडीह गांव की अंजू देवी, बिंदु देवी, मुन्नी देवी, ढकवा गांव की शांति देवी, अनीता देवी, बबीता कुमारी, परतापुर गांव की अनीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.