हजारीबाग, मार्च 27 -- बरही प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना की राशि जिन महिलाओं के खाते में नहीं आयी है, उनकी भीड़ प्रखंड कार्यालय में रोज लग रही है। महिलाओं के खाता को ई-केवाईसी करने के लिए नगर भवन में प्रखंड स्तरीय शिविर लगाया गया है। शिविर के तीसरे दिन भीड़ बेकाबू हो गई, जिसमें एक महिला सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला बरहीडीह निवासी पायल कुमारी उम्र 30 वर्ष पति देव कुमार है। घायल महिला को बरही के पूर्व मुखिया रमेश ठाकुर ने बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.