देवघर, दिसम्बर 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 29 वर्षीया महिला से साइबर ठगी कर ली गई है। पीड़िता प्रमिला देवी ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मंईयां सम्मान योजना का अधिकारी बताते हुए कहा कि बैंक खाते का केवाईसी अपडेट नहीं है, जिस कारण अगली किस्त का भुगतान रुक सकता है। महिला ने जब समाधान पूछा तो आरोपी ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य बैंक संबंधी जानकारी तुरंत साझा करने कहा, ताकि केवाईसी अपडेट किया जा सके। ठग की बातों में आकर महिला ने मांगी गई जानकारी साझा कर दी। उसके कुछ देर बाद महिला के बैंक खाते से अलग-अलग तीन बार में कुल 22 हजार रुपए अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। जब खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद सो...