रांची, मई 18 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को महिला अपमान योजना बना दिया है। विधानसभा चुनाव के वक्त वोट बटोरने के लिए 56.61 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपये दे दिए गए, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा है। इससे मातृशक्ति अपमानित महसूस कर रही है। इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है? सुदेश महतो रविवार को हरमू रोड स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि हेमंत सरकार की बेईमानी का पर्दाफाश जमीनी स्तर पर करें। साथ ही ग्राम स्तर पर मातृ शक्ति को पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.