जमशेदपुर, मार्च 9 -- पूर्वी सिंहभूम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भुगतान शनिवार को शुरू हो गया। छुट्टी के बावजूद रविवार को भी भुगतान होगा। होली निकट होने की वजह से रविवार को भुगतान जारी रखने का निर्णय लिया गया है। भुगतान आधार आधारित पीएफएमएस पद्धति से किया जा रहा है। इसके तहत जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से जुड़े हैं, उन्हीं को भुगतान हो पा रहा है। सभी लाभुकों को एक साथ तीन-तीन महीने की सम्मान राशि के रूप में 7500-7500 रुपए भेजे गये हैं। यह राशि जनवरी, फरवरी और मार्च महीने के लिए दी जा रही है। राशि का आवंटन जिला प्रशासन को पहले ही प्राप्त हो गया था। जिले में अबतक कुल तीन लाख सात हजार लाभुक ऐसे हैं, जिनका सत्यापन पूर्व में हुआ था और उनके खाते में जनवरी में भी पैसा भेजा गया था। हालांकि इनमें से हजारों लाभुक ऐसे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.