रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन विशेष पहल कर रहा है। लाभुकों को अंडा उत्पादन और बकरी पालन के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। रांची जिले में अप्रैल तक 3051 महिलाओं के बीच 159,300 चूजों का वितरण किया गया है। जबकि, 350 लाभुकों के बीच 730 बकरियों का वितरण किया गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के प्रयास पर चूजा और बकरी का वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त योजना के लाभुकों को हर साल मिलने वाले 30 हजार की राशि से उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस योजना का उपायुक्त नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी दे रहे हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उपायुक्त महिल...