सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के तहत गुरुवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान ने विधिक सहायता प्राधिकरण टीम के साथ संयुक्त रूप से डुमरियागंज बीआरसी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें भ्रूण हत्या व बाल विवाह के रोकथाम के बारे में चर्चा की गई। नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक विकास एवं भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर प्रभाव डालता है। साथ ही बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल श्रम निषेध कानून, मानव तस्करी, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार ने सामाजिक मिथकों, लैंगिक समानता, शिक्षा एवं स्वावलं...