कन्नौज, फरवरी 4 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव में जमीन पर कब्र बनाए जाने को लेकर एक ही समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बनाए गए एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से विवाद बताकर प्रचारित कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह से फर्जी निकाला। औसेर गांव निवासी महिला ने ठठिया थाना पुलिस को शिकायत दी कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर वहां कब्र बना रहे हैं। आरोप है कि इसी को लेकर महिला के पुत्र ने जमीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं और शब-ए-ब...