मेरठ, दिसम्बर 30 -- सोशल मीडिया पर वायरल एक भ्रामक वीडियो को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़कर संगठन की छवि धूमिल करने के प्रयास का मामला सामने आया है। एबीवीपी मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री गौरव गौड़ ने जिला प्रशासन से त्वरित व निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रही चार पहिया गाड़ी, उसका चालक और उसमें सवार लोग एबीवीपी से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी आरोपियों का संगठन से कोई संबंध नहीं पाया गया है। इसके बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। संगठन ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.