कोटा, जनवरी 21 -- राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन मामले में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राजस्थान के कोटा की कंज्यूमर कोर्ट में चल रही सुनवाई में मंगलवार को कंपनी की ओर से दिल्ली से आए वकील ने अपना पक्ष रखा। जबकि दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ओर से कोई भी वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। आज सलमान खान को कोर्ट में हाजिर होना था। इसके लिए अदालत की तरफ से सलमान खान को नोटिस भी जारी किया गया था। वही सुनवाई के दौरान मामले की अगली तारीख 5 फरवरी तय की गई है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह हनी ने बताया कि कोर्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन सलमान खान कोर्ट में पेश नहीं। इस पर कोर्ट ने अवमानना माना है। वहीं दूसरी तरफ राजश्री पान मसाला कंपनी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.