नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भ्रामक विज्ञापनों के जरिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को लुभाने की कोशिश करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर कार्रवाई की है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने दिल्ली के कोचिंग संस्थान वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट पर भ्रामक विज्ञापनों के लिए 15 लाख रुपए जुर्माना लगाया। वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट ने विज्ञापनों में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के सफल उम्मीदवारों के उसके संस्थान से पढ़े होने का दावा किया था। विज्ञापन में कहा गया था कि परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पूरी तैयारी (प्रारंभिक, मुख्य एवं साक्षात्कार) में प्रशिक्षित किया है, जबकि हकीकत इसके खिलाफ थी। वास्तविकता यह थी कि ज्यादातर उम्मीदवार केवल साक्षात्कार अभ्यास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.