पटना, दिसम्बर 31 -- बिहार सरकार भ्रष्ट लोकसेवकों पर शिकंजा और अधिक टाइट करने की तैयारी कर रही है। इस मकसद से खास प्लान तैयार किया गया है। अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों की स्पीडी ट्रायल को लेकर नया कोषांग बनेगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचारी पदाधिकारी और कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के शीघ्र संचालन को लेकर भी अलग कोषांग गठित होगा। दोतरफा कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी जिससे अन्य कर्मियों और अधिकारियों को कड़ा संदेश जाए। नीतीश कुमार की सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती है। इसे लागू करने की दिशा में प्रयास तेज हो गया है। निगरानी ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर ब्यूरो के साल भर की उपलब्धियों का ब्यौरा भ...