पटना, दिसम्बर 2 -- उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, राजस्व कर्मियों के काम के आधार पर ग्रेडिंग होगी। इसकी शुरुआत 15 दिसम्बर से होगी। समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, शिकायत प्रबंधन प्रणाली, भूमि सर्वेक्षण एवं भू-लगान भुगतान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज मामलों की तिथिवार प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार होनी चाहिए, जिसमें अंचलाधिकारी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त स्तर तक की स्थिति स्पष्ट हो। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कितना काम हो रहा है, यह रोज की रिपोर्ट से साफ दिखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.