घाटशिला, नवम्बर 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुसाबनी के मोहनडेरा में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में बैठक की। इसमें उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि मौजूदा महागठबंधन सरकार में नदी से बालू तक चोरी की जा रही है। पत्थर, कोयला, लोहा सब लूटा जा रहा है। सब बेचा जा रहा है, यहां के लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। हर सरकारी ऑफिस में बिना पैसा दिए काम नहीं होता। हर तरफ भ्रष्टाचार है। इस भ्रष्टाचार से झारखंड को बचाना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मतदान जिताएं। मौके पर मुख्य रूप से डॉ भोलानाथ गोप, समीर सेनापति, शिबू महली, बलराम महली, कृष्णा महली, अर्जुन माझी, बिरेन सामंत, सत्या तिवारी, साकेत अग्रवाल, जयंत घोष, छोटराय मुर्मू, अशोक पासवान आदि उपस्थित थे।

हिंदी ह...