आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। न्यायालयों में भ्रष्टाचार समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता गुरुवार को मुखर रहे। विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को संघ भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने और संचालन संघ के मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, रवि नरायन राय, सुबेदार यादव,ओम प्रकाश मिश्रा ,अशोक कुमार पांडेय पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, राजेश सिंह पराशर, अशोक सिंह आदि अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इसी बैठक में मांग की गई कि न्यायालय कक्षों में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.