पाकुड़, जून 24 -- पाकुड़, हिटी। गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, सरकारी योजनाओं की विफलता के आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में पाकुड़ रेलवे स्टेशन से प्रखंड कार्यालय तक सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने पदयात्रा करते हुए पाकुड़ प्रखंड कार्यालय पहुंच कर हेमंत सरकार का विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त पाकुड़ के नाम ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त महोदय से मांग की गई कि आज पूरा प्रदेश ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार से कराह रहा है। जिससे अपना जिला भी अछूता नहीं है। लंबे चौड़े घोषणाओं का सपना दिखा कर फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.