अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रभारी मंत्री जी, तहसीलों में लूट मची हुई है। विद्युत विभाग व पुलिस चौकी में जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। भ्रष्टाचार व कुशासन से सरकार की छवि खराब हो रही है। इसमें सुधार किया जाना आवश्यक है। यह बातें बुधवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के गन्ना चीनी मिल व जिले के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह के सामने जनप्रतिनिधियों ने रखीं। प्रभारी ने पुलिस-प्रशासन अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुए समाधान के निर्देश दिए। प्रदेश के गन्ना चीनी मिल व जिले के प्रभारी मंत्री दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री को यहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करनी थी। बैठक शुरू होने से पहले ही प्रभारी मंत्री ने अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.