रांची, जून 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय कुमार धीरज ने कहा कि हेमंत सरकार के शासनकाल में सरकारी कार्यालयों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला है। जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, म्यूटेशन व अन्य योजनाओं जैसे मंईयां सम्मान योजना का लाभ भी बिना रिश्वत के नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लूट-खसोट का माध्यम बना दिया है। हेमंत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने उपायुक्त के नाम बीडीओ अनिल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक ने किया। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.