नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- सीबीआई ने गुरुवार को भ्रष्टाचार मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी और यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई ने बताया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों एफएल और आरएचएफएल तथा यस बैंक एवं उसके पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिजनों की फर्मों के बीच कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन के सिलसिले में यह आरोपपत्र दायर किया गया। सीबीआई का आरोप है कि ऐसे लेनदेन की वजह से बैंक को 2,796 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा कि अंबानी अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए) समूह के अध्यक्ष और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक हैं, जो एफएल और आरएचएफएल के मलिकाना हक वाली कंपनी है। घटनाक्रम पर एडीए समूह की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इन कंपनियों के खिलाफ भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.