लखनऊ, जुलाई 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ जिले में लेखपाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। धौलाना तहसील में तैनात लेखपाल सुभाष मीणा को भ्रष्टाचार के आरोप में जिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। सीएम योगी ने मेरठ के मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को संयुक्त रूप से प्रकरण की निष्पक्ष रूप से गहन छानबीन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार न तो किसी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त करेगी, न ही किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय होने देगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और सच्चाई के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। लेखपाल सुभाष मीणा पर खसरा-खतौनी की नकल के एवज में अवैध धन वसूली के आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.