अलीगढ़, सितम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार ने पान मसाला कंपनियों के साथ सांठगांठ करने के आरोप में गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले छह राज्य कर के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इन सभी की जांच अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह को सौंपी गई है। इन अधिकारियों को एक दिन पहले ही नोएडा से स्थानांतरित करते हुए दूसरे जिलों में भेजा गया है। यह भी बताया जा रहा है कि इनमें से ही कुछ अधिकारियों ने अपर आयुक्त आईएएस अधिकारी संदीप भागिया के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगवाया था। अपर आयुक्त मुरादाबाद विवेक आर्या व संयुक्त आयुक्त प्रयागराज आलोक कुमार पर नोएडा में तैनाती के दौरान पान मसाला की पकड़ी गई गाड़ियों का वजन न कराने, भौतिक सत्यापन में अनियमितता करने, कम अर्थदंड जमा कराने, और कर चोरी करने वालों से साठगांठ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.