सहारनपुर, अक्टूबर 14 -- यूपी में भ्रष्टाचार पर लगाकार शिकंजा कस रहा है। पिछले दिनों कई कर्मचारियों को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अब एंटी करप्शन की टीम ने सहारनपुर में कार्रवाई की। यहां लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक ठेकेदार के कार्य के बिल पास कराने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मूल रूप से शामली का रहने वाला है। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र गांव सहाबा माजरा निवासी धीर सिंह ठेकेदार है, जो लोक निर्माण विभाग से कार्यों का ठेका भी लेता है। उन्होंने एंटी करप्शन थाने में शिकायत की थी। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग में तैनात अवर अभियंता नीरज कुमार निर्माण कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.