देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणिशंकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिला प्रशासन के आचरण से देवघर में झारखंड सरकार बदनाम हो रही है। कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कटिबद्ध हैं व भ्रष्टाचार रोकने के लिए सार्वजनिक रूप से टोल फ्री नंबर- 1064 तथा डीजीपी का नंबर जारी किए हैं। वहीं दूसरी ओर अंचल अधिकारी देवघर में प्रति वर्ग फीट अवैध वसूली में लगे हैं। देवघर जिला के प्रखंड व अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। देवघर नगर निगम कूड़ा उठाने के लिए जितने गाड़ियों का भुगतान एमएसडब्लूएम को प्रतिमाह करता है, उसकी आधी से भी कम गाड़ियां कचरा उठा रही है। शहर में गंदगी व्याप्त है। कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.