अमरोहा, दिसम्बर 6 -- शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद का द्वितीय स्थापना दिवस हर्ष उल्लास संग मनाया गया। संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। विद्युत विभाग एवं आपूर्ति विभाग तथा सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक आरटीआई लगाने की अपील की गई। बैठक का संचालन टेकचंद राणा व अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यादव ने की। इस दौरान प्रमोद कुमार शर्मा, नीरज शर्मा, टेकचंद राणा, अतुल गर्ग, अरुण कुमार त्यागी, अली अहमद सैफी, मोहित त्यागी, नन्हे सिंह, जावेद चौधरी, विनोद सैनी, कुलदीप त्यागी, मनोज गोयल, शंकर सिंह, संजय सिंह, अनुपम त्यागी, कविता सैनी, रजनी देवी, धनेश्वरी देवी, राधा अग्रवाल, अरुण कुमार नागर, राहुल पारछा, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...