रांची, फरवरी 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की एसीबी जांच के तरीकों पर राज्य सरकार को घेरा है। मरांडी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि यह सरकारी संरक्षण में रफा-दफा करने का गंदा खेल बन चुका है। भ्रष्टाचार दबाने के लिए सरकार फाइलों को बंधक बना रही है। मरांडी ने कहा कि महालेखाकार की ऑडिट टीम जब घोटाले का हिसाब और फाइलें मांगती है, तो विभाग सीनाजोरी पर उतर आता है। आबकारी विभाग अकेला नहीं है, बल्कि ऐसे कई विभाग हैं, जो ऑडिट के लिए फाइलें देने से साफ इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागों का यह तर्क है कि फाइलें एसीबी ले गई है। यह अब पूरी तरह साफ है कि एसीबी की यह कथित कार्रवाई दोषियों को पकड़ने के लिए नहीं, बल्कि पैसे का लेखा-जोख...